लगभग छह वर्षों से दैनिक भास्कर, अमृतसर के साथ जुड़े और रीजनल हेड मार्केटिंग के पद पर कार्यरत जसवंत सहारन ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. उन्होंने लुधियाना में दैनिक जागरण के साथ नई पारी की शुरुआत की है. जसवंत श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं.
उन्होंने वर्ष 2003 में भास्कर के साथ ही करियर की शुरुआत की थी. अमर उजाला जम्मू और दैनिक जागरण जालंधर के बाद उन्होंने वर्ष 2008 में भास्कर, लुधियाना से जुड़ गए थे. सूचना यह भी है कि जसवंत के साथ बटाला से रवींदर पाल सिंह ने भी भास्कर को इस्तीफा दे दिया है. इससे भास्कर रीजनल मार्केटिंग को दोहरा झटका लगा है. चर्चा है कि कई और लोग भास्कर रीजनल मार्केटिंग से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं.
भड़ास तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए [email protected] का सहारा ले सकते हैं.






