दबंग दुनिया के छोटे से कार्यकाल के बाद पंकज मुकाती ने प्रभात खबर पटना में बतौर रेजीडेंट एडिटर ज्वाइन किया है। पंकज दबंग से पहले अमर उजाला इलाहाबाद के संपादक थे। वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने दबंग ज्वाइन किया था। खबर है कि दबंग दुनिया से महेश लिलोरिया का हनीमून पीरियड भी खत्म हो गया है। उन्हें भोपाल भेजे जाने की तैयारी है। उनकी जगह भास्कर से साइड लाइन किए गए ललित उपमन्यु को संपादक बनाए जाने की खबर है।
नईदुनिया के मुंबई ब्यूरो से अजय गर्ग के इस्तीफा देने की खबर है। अजय की गिनती मल्टी टैलेंटेड जर्नलिस्ट में होती है। वो बॉलीवुड में भी बतौर लेखक सक्रिय हैं। अजय दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान के साथ भी लंबी पारी खेल चुके हैं।
भड़ास तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए [email protected] का सहारा ले सकते हैं.





