पत्रकार प्रज्ञा पाठक अब उद्यमिता की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं. वे जीपी मास मीडिया नामक एक संस्थान शुरू करने जा रही हैं. इसका शुभारंभ 12 सितंबर को किया जाएगा. यह संस्थान नोएडा के सेक्टर छह में है. प्रज्ञा जीपी ग्रुप की सर्वेसर्वा हैं और यह ग्रुप मीडिया संस्थान के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में कदम बढ़ाने को तैयार है. प्रज्ञा पाठक की तरफ से 12 सितंबर के आयोजन के लिए जो विज्ञप्ति जारी की गई है, वह इस प्रकार है…
महोदय,
आपको बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि जी पी ग्रुप अब मीडिया जगत में प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयासरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए जी पी ग्रुप अब जी पी मास मीडिया नाम से मीडिया संस्थान का शुभारम्भ करने जा रहा है। इसके लिए 12 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। जी पी मास मीडिया की इस नई शुरूआत में आपका सानिध्य और आशीर्वाद मिले। इसी आशा के साथ जी पी मास मीडिया चाहता है कि 12 सितम्बर को आप इस शुभारम्भ में उपस्थित होकर हमारा मार्गदर्शन करें।
पता-
एनईए आडिटोरियम
बी110ए, सेक्टर 6
नोएडा
समय – साढ़े बारह बजे
दर्शनाभिलाषी
प्रज्ञा पाठक
डायरेक्टर
जीपी मास मीडिया





