Ashutosh Kumar : दो साल पुराने विदेशी वीडियो… फेक न्यूज़- क्लिपों… और दूसरी बेशुमार फेक- सामग्री का प्रचार करके कौन दंगों की आग को लगातार हवा दे रहा है? फेसबुक पर जांच कर के देख लीजिये… ये उसी फेक -एनकाउन्टर विशेषज्ञ फेंकू नेता की भक्तमंडली है. खैर, ये मंडली तो जो है सो है ही. हमारी 'लेखक'- मंडली में भी कुछ लोग हैं जो 'क्रिया-प्रतिक्रिया' , 'आत्मरक्षा ', मुसलमान -होते -ही -हिंसक हैं' जैसे दंगाई मुहावरों को उछालने में लगे हैं.
''मेरे सम्प्रदाय वाले तो स्वाभाविक रूप से अच्छे बच्चे हैं. तुम्हारे वाले जन्मजात बदमाश हैं'' — यही वह मूल विचारधारा है जो हिटलर, जिन्ना और मोदी की राजनीति का आधार है. अवाम को उल्लू बना कर अपना उल्लू सीधा करने के लिए जिसका फायदा उठाने से कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियां भी नहीं चूकतीं.
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और साहित्यकार आशुतोष कुमार के फेसबुक वॉल से.
Balendu Swami – "भाजपा का यह यह पेज दंगे भड़काने का काम कर रहा है, मैंने इस पेज का व्यवसायिक विज्ञापन भी फेसबुक पर देखा है. इसी पेज ने फोटोशॉप में यह फोटो बनाई है..
कृपया इस पेज की रिपोर्ट करें और मांग करें कि इसे फेसबुक से हटाया जाये और इसके एडमिन को तुरंत दंगा भड़काने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाए. असली फोटो के साथ इनकी करतूत यहाँ देखी जा सकती है:
मुझे क्षमा करियेगा परन्तु अब मैं इंसानी खून के प्यासे मोदी भक्तों को टोलरेट नहीं कर पाऊंगा."
बालेंदु स्वामी के फेसबुक वॉल से.





