इंदौर। दैनिक भास्कर इंदौर संस्करण के न्यूज एडीटर ललित उपमन्यु ने सोमवार को दैनिक भास्कर को अलविदा कह दिया है। उपमन्यु ने कल ही दैनिक दबंग दुनिया में प्रभार संभाल लिया। पिछले दिनों दैनिक भास्कर में अपने दामाद के साथ हुए घटनाक्रम के बाद उपमन्यु वहां असहज महसूस कर रहे थे।
इंदौर से खबर है कि डीजी केबलनेट में कुछ नई आमद हुई है. प्रसिद्ध केबल ऑपरेटर अतुल प्रकाश जैन को हेड ऑपरेशन बनाया गया है. सिटी केबल से रिंकू व्यास एवं धर्मेश नीमा की वापसी हुई है. इन्हें मैनेजर ऑपरेशन बनाया गया है. उधर सिटी केबल की सिटी न्यूज के स्टेट हेड हरीश फतेहचंदानी ने बीटीवी-हेथवे में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ हेड के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.
पत्रकार सम्मी कुमार ने अपनी पारी एनडीटीवी इंडिया के साथ शुरू की है. इससे पहले वो BAG फिल्म और लाइव इंडिया में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साथ ही कई टीवी चैनल और प्रोडक्शन हाउस में भी क्रिएटिव के तौर पर अपनी सेवाए दे चुके हैं.






