5 सितंबर की रात दो मीडिया कर्मियों पर पिस्तौल दिखाकर जानलेवा हमला करने व 10 हजार रुपए छीनने के आरोप में पुलिस ने दो मुख्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 48 घंटे के भीतर एसपी नागेंद्र चौधरी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार राम के नेत्रृत्व में एएसआई दशरथ यादव दल बल के साथ शनिवार रात हांसीपहाड़ी इलाके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में चंदन ओझा और प्रेम सिंह उर्फ पकोई शामिल है।
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी संतोश महतो कि गिफ्तारी के लिए पुलिस छोपमारी कर रही है। सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गोरतलब है कि 5 सितंबर की रात लगभग 9 बजे पत्रकार पंकज मिश्र और शंकर यादव बाइक पर सवार होकर धनबाद से लौट रहे थे। हांसीपहाड़ी पुलिया के निकट नशे में धुत उक्त ओरापियों ने पत्रकारों की बाइक रोकी और पिस्तौल दिखाकर पहले शंकर यादव पर हमला किया और बाद में 10 हजार रूप्ए छीने थे। मीडिया कर्मी का नाम आते ही उक्त हमलावर भाग खड़े हुए थे। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
बता दें की शनिवार रात पत्रकारों पर हमला करने के आरोपी चंदन सिंह और प्रेम सिंह उर्फ पोकाई गिरफ्तारी से पूर्व सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जोरबाड़ी और आमलादही में कई लोगों के साथ मारपीट भी की थी। जहां अमलादही में लोगों ने उनकी जमकर धुनाई भी की है।





