श्रीनगर (उत्तराखंड)। हिन्दुस्तान के श्रीनगर प्रभारी की गलत न्यूज से एचएनबी गढवाल विवि के बिड़ला कैंपस से छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) के लिए चुनाव लड़ रही एक मात्र महिला प्रत्याशी संगीता बडोनी का नामांकन रद्द कर दिया गया. हिंदुस्तान अखबार में गलत कैप्शन के साथ तस्वीर का प्रकाशन कर दिया गया जिसको संज्ञान लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने नामांकन रद्द किया.
गढ़वाल विवि में यूआर प्रत्याशी के पांच नामांकनों में चार नामांकन विभिन्न शिकायतों पर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो एसएस देव ने रद कर दिये थे. इसमें संगीता बडोनी का निर्विरोध निर्वाचन तय था. किंतु हिन्दुस्तान पेपर ने एक न्यूज प्रकाशित की थी, जिसमें लिखा था संगीता बडोनी क्लास गैदरिंग करती हुईं. न्यूज पेपर की कटिंग के साथ दर्शन दानू द्वारा संगीता बडोनी की शिकायत की गई, जिसमें क्लास गैदरिंग की पुष्टि थी, जिससे चुनाव अधिकारी ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र का संज्ञान लेते हुए संगीता बडोनी का नामांकन रदद कर दिया. नामांकन रद होने से हिन्दुस्तान समाचार पत्र की श्रीनगर में बड़ी किरकिर हुई है. हर मौहल्ले व गली में हिन्दुस्तान अखबार के कारण संगीता का नामांकन रदद होने की चर्चा चलती रही.





