राजसमन्द। गांधी सेवा सदन राजसमन्द के संस्थापक, साहित्यकार, पत्रकार, स्वाधीनता सेनानी एवं चिन्तक देवेन्द्र कर्णावट की पुण्य तिथि पर छठा देवेन्द्र स्मृति पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार एवं संबोधन त्रैमासिक के सम्पादक क़मर मेवाड़ी को प्रदान किया गया. उन्हें शाल, प्रशस्ति पत्र एवं 210000/- रु की राशि भेंट कर समानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र कर्णावट ने किया. मुख्य अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास थे. क़मर मेवाड़ी ने कई संस्मरण सुनाकर देवेन्द्र कर्णावट की यादों को ताज़ा किया. इस अवसर पर मधुसूदन पंड्या, कर्नल देशबंधु आचार्य, माधव नागदा गुणसागर कर्नावट, प्रफुल्ल बड़ोला, शेख अब्दुल हमीद, डूंगरसिंह कर्णावट, मधुसूदन व्यास, अफ़जल खां अफ़जल, किशन कबीरा और एम डी कनेरिया की महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही.





