मुंबई : एक दशक से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय पत्रकार प्रमोद सिंह ने सोमवार के दिन पृथ्वी लोक को आखिरी सलाम कर लिया। पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे पत्रकार प्रमोद सिंह ने सोमवार को सुबह अपने आवास पर उस समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जब घर पर कोई नहीं था।
उनकी हालत बिगड़ते देख पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन जब अस्पताल पहुँचे तब प्रमोद आईसीयू में भर्ती थे। डॉक्टरों ने लाख कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। प्रमोद के अनुज (छोटा भाई) धर्मराज का कहना है कि कुछ

प्रमोद सिंह
एक साल पहले प्रमोद की मानसिक तनाव के चलते तबियत खराब हो गई थी लेकिन बाद में सेहत में सुधार हो गया था। प्रमोद सिंह मुंबई में क्राइम बीट के जाने माने पत्रकार हैं। अदालत की खबरें कवरेज़ करने में उन्हें महारत हासिल थी। पत्रकार प्रमोद ने मुंबई के लोकल चैनल सीटीवी, टीवी9, और जय महाराष्ट्र जैसे चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। पत्रकार प्रमोद की मित्र मंडली में शोक का माहौल है।
मुंबई से जितेंद्र की रिपोर्ट.





