नई दिल्ली। इंटरनेट से समूचे विश्व में सक्रियता आई है जो कि तीव्र प्रगति की एक अन्यतम मिसाल है। इसी दौर में विचारों के दौर को व्यापकता और सार्थकता मिली है। जिसमें ब्लॉगों की अहम् भूमिका है। सोशल मीडिया तो कल की बात है पर इन सबसे पहले ब्लॉगों का अविर्भाव हुआ है।
सिर्फ 10 बरस की अत्यल्प अवधि में हिन्दी ब्लॉगिंग ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए और उन्हें पहचान कर लखनऊ के सुपरिचित साहित्यकार रवीन्द्र प्रभात ने इसमें उल्लेखनीय कार्य डाला।। उन्हीं में से एक कार्य हिन्दी ब्लॉगरों के लिए ‘परिकल्पना सम्मान’ की वृहद स्तर पर भारत की राजधानी दिल्ली में 51 विविध विधामयी हिंदी ब्लॉगरों को सम्मानित करने की शुरूआत रही। इस अवसर पर हिंदी ब्लॉगिंग पर प्रथम पुस्तक ‘हिन्दी ब्लॉगिंग : अभिव्यक्ति की नई क्रांति’ का संपादन अविनाश वाचस्पति और रवीन्द्र प्रभात के संपादन में किया गया।
2011 के लिए फिर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 51 हिंदी ब्लॉगरों को ‘परिकल्पना सम्मान’ एवं अन्य कई श्रेणियों में सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में ‘इंटरनेशनल ब्लॉगर सम्मेलन’ नामक आयोजन आज 13 से 15 सितम्बर 2013 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता नेपाल के महामहिम राष्ट्रपति श्री राम वरन यादव जी कर रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जी होंगे। विशिष्ट अतिथि मेलबोर्न के वरिष्ठ साहित्यकार हरिहर झा, नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार कुमुद अधिकारी, मुंबई के हिंदी फिल्म अभिनेता आलोक भारद्वाज और काठमांडू के चर्चित ब्लॉगर राजीव शंकर मिश्रा रहेंगे।
त्रि-दिवसीय इंटरनेशल ब्लॉगर सम्मेलन में ‘परिकल्पना ब्लॉग गौरव सम्मान’ 2012 से नेपाल के महामहिम राष्ट्रपति सर्वश्री डॉ. अरविन्द मिश्र और सामूहिक ब्लॉग नुक्कड़ के मॉडरेटर तथा व्यंग्यकार अविनाश वाचस्पति को सम्मानित करेंगे। इसी क्रम में हिंदी सहित 41 अन्य भाषाई ब्लॉगरों को विविध सम्मानों से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर ‘परिकल्पना समय’ पत्रिका के ‘नेपाल अंक’ तथा कई पुस्तकों का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण इंटरनेट के द्वारा पूरे विश्व में सोशल मीडिया साइटों पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक रवीन्द्र प्रभात ने बताया है कि हिन्दी ब्लॉगिंग के सकारात्मक उपयोग संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया जाएगा। साहित्य में ब्लॉगिंग की भूमिका, नई मीडिया के सामाजिक सरोकार, टूल्स और एग्रीगेटर्स पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में साहित्य और संगीत की जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी, वहीं मुम्बई से आए अनेक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। अंत में कवि सम्मेलन और व्यंग्य रचनाओं के पाठ से यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें शिरकत करने वाले महत्वपूर्ण ब्लॉगर, कलाकार, कवियों और साहित्यकारों में सर्वश्री मनोज अबोध, संतोष त्रिवेदी, मनोज पाण्डेय, गिरीश पंकज, सिद्धेश्वर सिंह, मनोज भावुक, ललित शर्मा, नमिता राकेश, विनय प्रजापति, चंडीदत्त शुक्ल, संजीव तिवारी, रमा द्विवेदी, उमा सुवेदी, सुमन पोखरेल, रणधीर सिंह सुमन,जॉकिर अली रजनीश, शाहनवाज, बी एस पाबला, शैलेश भारतवासी, डॉ. विनयदास, सरोज सुमन, अशोक कुमार गुप्ता और अविनाश वाचस्पति के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम का आयोजन काठमांडू के होटल रिव्यू प्रा0 लि0, थनैल, काठमाण्डू में किया गया है और यहीं पर विश्वभर से पधारे आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन
काठमाण्डू (नेपाल)
स्थानः होटल रिव्यू प्रा0लि0, थनैल, काठमाण्डू (नेपाल)
दिनांकरू 13-14-15 सितंबर 2013
प्रस्तावित समय सारणी
प्रथम दिवस (13 सितंबर 2013)
12.00- 2.00 – पंजीकरण
2.00-5.00 – उदघाटन सह सम्मान सत्र
अध्यक्षः श्री राम वरन यादव, पूर्व राष्ट्रपति, नेपाल
मुख्य अतिथिः श्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, पूर्व प्रधानमंत्री, नेपाल
वक्ताः श्री गिरीश पंकज, डॉ अरविंद मिश्र और डॉ नमिता राकेश
संचालकः श्री रवीन्द्र प्रभात
पुस्तकों का लोकार्पणः परिकल्पना समय (हिन्दी मासिक) का नेपाल अंक
धरतीपकड निर्दलीय (उपन्यास) , रवीन्द्र प्रभात
सासों का सरगम (हाइकू संग्रह) , डॉ रमा द्विवेदी
यात्रा क्रम (द्वितीय खंड), सम्पत देवी मुरारका
5.00 -6.00 सूक्ष्म जलपान
6.00 -8.00 मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से आए संगीतकार श्री सरोज सुमन की संगीत प्रस्तुति
8.00 रात्रि भोज
द्वितीय दिवस (14 सितंबर 2013)
8.00-10.00 सुबह का नाश्ता
10.00- 12.00 न्यू मीडिया के सामाजिक सरोकार पर चर्चा
अध्यक्षः श्री गिरीश पंकज
वक्ताः श्री के. के. यादव, श्री अविनाश वाचस्पति, डॉ रमा द्विवेदी,
श्री माती सुशीला पूरी, श्री ललित शर्मा एवं श्री संतोष त्रिवेदी
साराशंकः डॉ अरविंद मिश्र
12.00-2.00 साहित्य में ब्लोगिंग की भूमिका पर चर्चा
अध्यक्षः डॉ नमिता राकेश
वक्ताः श्रीमती सम्पत देवी मुरारका, डॉ राम बहादुर मिश्र, श्री मनोज
भावुक, श्री संजीव तिवारी, श्री मुकेश सिन्हा और श्री मुकेश तिवारी
सारांशकः श्रीमती आकांक्षा यादव
2.00-3.00 दोपहर का भोजन
3.00-5.00 तकनीकी सत्र: ब्लॉग निर्माण एवं ब्लोगिंग के टूल्स
अध्यक्षः श्री बी एस पावला
वक्ताः श्री विनय प्रजापति, श्री शाहनवाज श्री गिरीश बिललोरे, श्री जाकिर
अली रजनीश, श्री अशोक कुमार गुप्ता एवं श्री अंतर सोहील
सारांशकः श्री शैलेश भारतवासी
5.00-6.00 सूक्ष्म जलपान
6.00-7.00 समापन सत्र
अध्यक्षः श्री रवीन्द्र प्रभात
सारांशकों द्वारा सत्र चर्चाओं की संक्षिप्त प्रस्तुति
7.00-9.00 कवि सम्मेलन
9.00 रात्रि भोज
तृतीय दिवस (15 सितंबर 2013)
पर्यटन एवं प्रस्थान
प्रेस विज्ञप्ति





