Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘4रीयल न्यूज’ चैनल के खास कार्यक्रम ‘दिल्ली किसकी’ से जानिए ‘आप’, ‘कांग्रेस’ और ‘भाजपा’ का हाल

दिल्ली के दरवाजे पर विधानसभा चुनाव दस्तक दे रहे हैं तो पार्टीयों और नेताओं ने वोटरों के दरवाजों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है… चुनाव में वही नेता जीत हासिल करता है जो वोटरों से ज्यादा जुड़ा हुआ होता है… जी हां,  दोस्तों, '4रीयल न्यूज़' ने 27 अगस्त से एक सिलसिला शुरू किया है, दिल्ली का रुझान जानने का…

दिल्ली के दरवाजे पर विधानसभा चुनाव दस्तक दे रहे हैं तो पार्टीयों और नेताओं ने वोटरों के दरवाजों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है… चुनाव में वही नेता जीत हासिल करता है जो वोटरों से ज्यादा जुड़ा हुआ होता है… जी हां,  दोस्तों, '4रीयल न्यूज़' ने 27 अगस्त से एक सिलसिला शुरू किया है, दिल्ली का रुझान जानने का…

दिल्ली का यह रुझान बड़ा अहमियत रखता है… 2014 लोकसभा चुनाव पर भी दिल्ली का नतीजा छाप छोड़ेगा… 100 दिन से भी कम का समय बाकी है… और दिल्ली की सत्ता के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनावी अखाड़े में हुंकार भर रहे है… दिल्ली का चुनाव सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि पिछले 3 विधानसभा चुनावों में लगातार शीला की सरकार बनी है… सिर्फ इसलिए भी नहीं कि, अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है… इसलिए की, अरविन्द केजरीवाल की राजनीति बड़े-बड़े राजनेताओं पर भारी पड़ रही है… इसलिए भी की, इस सब से इतर क्या भ्रष्टाचार भी कोई मुद्दा है..क्या अभी भी जनता के ज़हन में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला है, कोयला घोटाला, CWG घोटाला है जो चुनावों में एक मुद्दा बनकर उभरेगा…

भ्रष्टाचार के ख़िलाफ आन्दोलन शुरू करके राजनीतिक पार्टी बनाने वाले अरविन्द आज दिल्ली के विधानसभाओं में इस कदर छाए हुए हैं कि अब तक के तमाम अनुमानों की माने तो दिल्ली की कुर्सी इस बार किसी को आसानी से नहीं लेने देंगे अरविन्द केजरीवाल… वैसे, एनडीए के तरफ से अघोषित तौर पर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री का दावेदार माना जा रहा है… तो दूसरी तरफ यूपीए के तरफ से राहुल गांधी को प्रोजेक्ट किया जा रहा है…लेकिन इन सभी से ज्यादा महत्वपूर्ण जो है वो है- ''क्या शीला दीक्षित को चौथी बार भी मिलेगी दिल्ली की सत्ता''…

इस विषय पर मतदाताओं की राय अलग अलग है…कुछ लोगों का कहना है कि आम आदमी पार्टी का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा…कुछ लोगों का कहना है कि चूंकि बिजली पानी के मुद्दे के कारण अरविंद केजरीवाल की पैठ स्लम इलाका और गरीबी बस्तियों में ज्यादा है…जिसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है…दिल्ली का विधान सभा चुनाव…यानी दिल्ली के सत्ता का फाइनल…ये चुनाव कई मायनो में अहम है…हमने भी इस चुनाव के अहमियत को समझा…और निकल पड़े दिल्ली के रुझान को समझने के लिए…ये जानने के लिए की इस चुनाव में दिल्ली की जनता…दिल्ली के सत्ता की चाभी किसे सौपने वाली है…अपने खास कार्यक्रम- 'दिल्ली किसकी'' के माध्यम…जो सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे प्रसारित किया जाता है… दिल्ली की सत्तर विधानसभा सीटों पर क्या है जनता का मूड, यह सब 4रीयल न्यूज़ के खास कार्यक्रम- ''दिल्ली किसकी'' है में आप देख सकते हैं…. इस कार्यक्रम के प्रोडूसर हैं कुंवर सीपी सिंह.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...