महुआ न्यूज से इस्तीफा देने वाले आसिफ इकबाल ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. अासिफ ने शीघ्र लांच होने जा रहे यूपी न्यूज में पॉलिटिकल हेड एवं दिल्ली ब्यूरोचीफ के रूप में ज्वाइन किया है. आसिफ दिल्ली के साथ पूरी यूपी पर नजर रखेंगे. उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही आसिफ ने प्रबंधन से विवाद के बाद महुआ से इस्तीफा दे दिया था. वे यहां पर पॉलिटिकल रिपोर्टर थे.
हिंदुस्तान, पटना से खबर है कि संजीव सिंह का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. संजीव यहां पर सीनियर सब एडिटर के रूप में तैनात हैं. वे लखनऊ में चुनाव डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. संजीव को संपादक अक्कू श्रीवास्तव का नजदीकी माना जाता है. संजीव इसके अमर उजाला, वाराणसी में थे.





