सूचना है कि 'आज समाज' अखबार के दिल्ली आफिस में एकाउंटेंट सेक्शन के लोगों ने भी हड़ताल कर दिया. ये लोग सेलरी संकट से परेशान थे और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कामकाज ठप कर आफिस में ताला जड़ दिया और बाहर निकल आए. सीईओ राकेश शर्मा दिल्ली में ही थे और उन्होंने इन लोगों से बातचीत कर इन्हें मनाने की काफी कोशिश की. दिल्ली आफिस से जुड़े कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के अखबार आज समाज की हालत काफी खराब है.
प्रबंधन ने पैसे देने से मना कर दिया है इसलिए अखबार के सीईओ राकेश शर्मा के उपर अखबर को कम संसाधनों में चलाने की जिम्मेदारी है. इसके कारण उन्होंने सबसे पहले काम किया कि भारी भरकम छंटनी करा दी. काफी लोगों को निकाल दिया गया. फिर कई लोगों की सेलरी घटाई गई. जो लोग बचे हुए हैं, उन्हें सेलरी देना बंद कर दिया गया. इन कारणों से आज समाज अखबार के अंदर काफी निराशाजनक माहौल है. लोग राकेश शर्मा के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने लगे हैं कि आखिर उन्हें क्यों बर्दाश्त कर रहा जबकि हर मोर्चे पर वे फेल साबित हुए हैं.






