नेशनल दुनिया अखबार के मैनेजमेंट ने अखबार की छपाई के लिए खुद की प्रिंटिंग प्रेस लगा दी है. नोएडा फेज-2 के बी-40 में नेशनल दुनिया ने अपना प्रिंटिंग प्रेस खोला है. इससे आने वाले वक्त में कुछ लोगों को अच्छी तनख्वाह और नौकरी मिलने की उम्मीद जगी है.
रविवार को इसके उद्घाटन के अवसर पर कंपनी के सीएमडी शैलेंद्र भदौरिया, सीजीएम अरुण कुमार सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, उड़ीसा के एडीजी केबी सिंह, ठाकुर अनूप सिंह, कुमार आनंद और दीलिप शुक्ला मौजूद थे. सीजीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रिंटिंग प्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें बेहतरीन क्वालिटी की प्रिंटिंग होगी और आने वाले वक्त में कई बड़े घराने हमसे जुड़ेंगे.





