मुम्बई : हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार व कथाकार हरीश पाठक को वर्ष 2011 का बाबूराव विषणु पराड़कर पुरस्कार उनकी कृति "त्रिकोण के तीनों कोण" के लिए प्रदान किया गया. प्रभादेवी स्थित रविन्द्र नाट्य मंदिर में आयोजित एक समारोह में सांस्कृतिक कार्य मंत्री संजय देवतले, सांसद ऐकनाथ गायकवाड, निदेशक आशुतोष घोरपडे, अकादमी के कार्याध्यक्ष दामोदर खडसे, संयोजक पुरस्कार समिति की मौजूदगी में हरीश पाठक को शाल, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह व नगद राशि के साथ यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






