Virendra Jain : उमा भारती, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, रमन सिंह, ननकी राम आदि के बाद अब भाजपा के राम जेठमलानी आसाराम के पक्ष में उतर आये हैं। वे मोदी को प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनाये जाने के पक्षधर रहे हैं, मोदी से आशाराम की संगति नहीं बैठी तो वे उनके आश्रम का अतिक्रमण हटवा दिया आशाराम के लड़के को अंतर्ध्यान होना पड़ा जिसे मध्यप्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान ने मदद की। आशाराम ने मोदी को शाप दिया पर उसका कुछ भी बाल बाँका नहीं हुआ। आडवाणी आशारम के पक्षधर रहे हैं।
अब आसाराम की वकालत जेठमलानी कर रहे हैं। यहाँ सब एक दूसरे के खिलाफ हैं और साथ भी दे रहे हैं। जेठमलानी देश के सबसे मँहगे वकील हैं, । आज उन्होंने उनकी जमानत के लिए दलील देते हुए कहा कि “पीड़ित लड़की नाबालिग नहीं, बल्कि बालिग है। जेठमलानी के अनुसार लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है और बहकावे में आकर उसने आसाराम बापू पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। क्यों भाई जिसकी मानसिक हालत ठीक न हो वह बहकाने में कैसे आ सकती है ।
वीरेंद्र जैन के फेसबुक वॉल से.





