विजय कुमार उपाध्याय ने दैनिक भास्कर, जमशेदपुर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. विजय हिंदुस्तान, वाराणसी में करीब एक वर्ष तक रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रहे. अभी हाल-फिलहाल वे दैनिक जागरण के साथ थे.
जयपुर के युवा पत्रकार शिवेन्द्र परमार ने अहमदाबाद से प्रसारित 'जानो दुनिया' चैनल से अपनी नई पारी शुरू की है. शिवेन्द्र को जयपुर में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. परमार इससे पहले जयपुर से प्रसारित जन टीवी चैनल में रिपोर्टर और डेस्क पर थे. शिवेन्द्र एचबीसी न्यूज चैनल में असाइनमेंट इंचार्ज भी रह चुके हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





