: प्रकाश की नई पारी : इंडिया न्यूज बिहार के पॉलिटिकल एडिटर के रूप में कार्यरत निखिल आनंद के बारे में सूचना है कि वे मौर्य टीवी से जुड़ गए हैं. उन्हें ब्यूरो चीफ बनाया गया है. निखिल पिछले तेरह सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके पहले वे ईटीवी, सहारा समय और जी न्यूज जैसे संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
राष्ट्रीय सहारा, औरैया से खबर है कि सिटी रिपोर्टर मिथिलेश दुबे को कार्यमुक्त कर दिया गया है. उनको कार्यमुक्त किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसका भी पता नहीं चल पाया है. मिथिलेश के स्थान पर हिंदुस्तान से प्रकाश को लाया गया है.





