Atul Agrawaal : "यार हम दोनों साथ में बिग बुलेटिन करते हैं और इस मामले में भी साथ जुड़ गया", आज मेरे बड़े भाई अमिताभ अग्निहोत्री जी ने अपने पूज्य पिता डॉ. जगदीश प्रसाद अग्निहोत्री जी के अंतिम संस्कार के वक्त ये लाइन मुझसे कही. दिल का दुख सहसा ही आंसुओं के रूप में बह निकला.
इसी साल 16 फरवरी को मेरे पूज्य पिता जी का भी असमय देहान्त हुआ था. डायबिटीज़ की वजह से उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. अमिताभ जी के स्वर्गीय पिता जी को भी डायबिटीज़ थी और आज दोपहर गाज़ियाबाद के पुष्पांजलि क्रॉसले अस्पताल में उन्होने शरीर त्याग दिया. 'समाचार प्लस' परिवार की तरफ से बाबू जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि. ईश्वर उनकी सद्आत्मा को शांति प्रदान करे…
'समाचार प्लस' चैनल में कार्यरत पत्रकार और एंकर अतुल अग्रवाल के फेसबुक वॉल से.





