Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आसाराम के आतंकवादियों और डाकुओं से भी संबंध है!

आसाराम के सेवादार श्याम ने पीडित लड़की के पिता के सहयोगी को फोन पर बयान बदलने के लिए धमकी दी थी और जिस तरह से आतंकियों से सम्बंध होने की बात कबूली है, उसके बाद पीडित के पिता ने कहा कि आसाराम के आश्रम में आतंकी, डाकू और खूनियों का आना जाना है। आसाराम से उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है। राम जेठमलानी के बयान पर पीड़ित के पिता ने कहा कि उनके बयान ने हमको मानसिक पीड़ा पहुंचाई। हमारा पूरा परिवार इस बयान के बाद से परेशान है। देश के प्रतिष्ठित वकील से इस तरह के बयान की किसी को उम्मीद नहीं थी।

आसाराम के सेवादार श्याम ने पीडित लड़की के पिता के सहयोगी को फोन पर बयान बदलने के लिए धमकी दी थी और जिस तरह से आतंकियों से सम्बंध होने की बात कबूली है, उसके बाद पीडित के पिता ने कहा कि आसाराम के आश्रम में आतंकी, डाकू और खूनियों का आना जाना है। आसाराम से उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है। राम जेठमलानी के बयान पर पीड़ित के पिता ने कहा कि उनके बयान ने हमको मानसिक पीड़ा पहुंचाई। हमारा पूरा परिवार इस बयान के बाद से परेशान है। देश के प्रतिष्ठित वकील से इस तरह के बयान की किसी को उम्मीद नहीं थी।

बेटी के बीमार होने के बारे में पीड़ित लड़की के पिता ने कहा कि वह कुछ भी कहे, उसकी हर बात का उत्तर हमारे पास तो नहीं है। हम कब तक अपने आप को साबित करेंगे। बच्ची आसाराम के गरूकुल में बचपन से पढ़ रही है। हमारी बच्ची है। उसके जन्म के बारे में हम ज्यादा जानते हैं या आसाराम का बेटा और वकील। बच्ची के एमपी बोर्ड के सर्टिफिकेट देख लें। क्या एमपी बोर्ड में गलत जन्म तिथि लिखी जाती है। फर्जीवाडा तो आसाराम के गुरुकूल में होता है। आसाराम के मादकपदार्थों के सेवन पर पीड़ित के पिता ने कहा कि आसाराम की आंखों में सूजन रहती है, इससे तो यही लगता है कि वह किसी तरह का नशा करते हैं।

बुजुर्ग वकील जिनकी 75 साल उमर हो और जो वकीलों की श्रेष्ठ श्रेणी में आता हो, उसके मुंह से ये बातें शोभा नहीं देती हैं। उसकी कोई पोती होगी, नातिन होगी, उसके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करके देखें तो उसे पता चले। उसके दिल पर क्या गुजरेगी। हमे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए बिना सिर पैर की बातें कर रहे हैं। जब से हमारे सहयोगी के पास आसाराम के साधक श्याम का धमकी भरा फोन आया है, हमने लोगों से मिलना जुलना कम कर दिया है और किसी भी अनजान आदमी का फोन रिसीव नहीं करता हूं। सावधानी बरतने लगा हूं। श्याम ने जिस दिन बयान बदलने के लिए फोन किया था उस दिन वह जालौन के पास आसाराम के उरई आश्रम में था। आसाराम के आंतकवादियों डाकुओं से सर्म्पक रहे हैं। हम तो जानते थे 11 साल से, जाते थे। कतली खूनी सभी प्रकार के लोग वहां जाते थे, जाते रहे हैं। हर आदमी से संर्पक रखते हैं। तनमन धन सब प्रकार का इसके पास बल है। आसाराम की जमानत होने पर पूरे परिवार को खतरा ही खतरा है। जेल में रह कर इतना प्रपंच रच सकता है तो बाहर आ कर क्या करेगा, यह तो भगवान ही जाने।

धमकी का फोन मिलने के बाद तहरीर सदर थाने को भिजवा दी है। अपने वकील की मार्फत जोधपुर पुलिस को सूचित करा दिया है। तहरीर देने के बाद पुलिस ने किसी तरह की कोई बात नहीं की। शाहजहांपुर पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए, उसको गिरफ्तार करना चाहिए था। शाहजाहंपुर आश्रम में एक बाहरी साधक रह रहा है, उससे मुझे जान का खतरा है। वह

सौरभ दीक्षित

सौरभ दीक्षित

बराबर हम पर नजर रख रहा है। पुलिस को धमकी आने के तुरंत बाद ही तहरीर दी थी। यदि पुलिस ने मामले में रुचि दिखाई होती तो धमकी देने वाला गिरफ्तार हो चुका होता। आसाराम को जमानत न मिले, इसलिए पीड़ित लड़की के माता-पिता ने उपवास किया है और भगवान गणपति से प्रार्थना कर रहे हैं कि उसकी बेटी को न्याय मिले और आसाराम को जमानत न मिले।

लेखक सौरभ दीक्षित शाहजहांपुर में इलेक्ट्रनिक मीडिया से जुडे हुए हैं और पिछले 6 साल से पत्रकारिता में सक्रिय है. कई चैनलों और अखबारों में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...