प्रभात खबर, धनबाद से सूचना है कि यहां बोकारो डेस्क पर तैनात जनक सिंह चौधरी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. वे अच्छे पैकेज पर दैनिक भास्कर, धनबाद के हिस्से बने हैं. बताया जाता है कि राकेश पाठक ने भास्कर, धनबाद के आरई का पद संभालते ही पहला झटका प्रभात खबर को दिया है. जनक के बाद दो और लोगों के भास्कर ज्वाइन करने की चर्चाएं हैं. इनमें से एक डेस्क और एक रिपोर्टिंग का व्यक्ति हो सकता है. प्रभात खबर के कर्मी कम सेलरी के कारण दूसरे संस्थान की ओर रुख कर रहे हैं.
लखनऊ से सूचना है कि ईटीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले लखनऊ निवासी मुकेश कुमार ने अपनी नयी पारी ईटीवी यूपी/उतराखंड के साथ दोबारा शुरू की है. अभी तक लखनऊ में बतौर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर मुकेश कुमार सी न्यूज़ में तैनात थे. माना जा रहा है कि चैनल का डिस्ट्रिब्यूशन न होने के चलते नाराज़ मुकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है. मुकेश कुमार ने अपनी नयी पारी ईटीवी देहरादून के साथ शुरू की है. इससे पहले मुकेश कुमार ईटीवी आगरा में तैनात थे.
साधना न्यूज़ के इंदौर ब्यूरो चीफ प्रतीक श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा कल शाम दिया. यह नहीं पता चल पाया है कि वे कहां जा रहे हैं.
हरीश तिवारी नागपुर (विदर्भ) सहारा समय के ब्यूरो इंचार्ज बन गए हैं. सहारा समय नए कलेवर में लांच किया गया है. चैनल की तरफ से कई बड़े शहरों में कई सीनियर रिपोर्टरों के कंधों पर अहम जिम्मेदारी भी दी गई है. नागपुर (विदर्भ) का कार्य देख रहे युवा पत्रकार हरीश तिवारी को चैनल ने अहम जिम्मेदारी देते हुए नागपुर ब्यूरो इंचार्ज की जिम्मेवारी सौपी है. इससे पहले हरीश तिवारी दिल्ली में कार्यरत थे. वे सहारा समूह के साथ 2008 से जुड़े हुए हैं.





