13 वर्षों से दैनिक जागरण हल्द्वानी को अपनी सेवायें दे रहे फोटोग्राफर संजय कनेरा को दैनिक जागरण ने बिना कारण बताए निकाल दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाही दैनिक जागरण सिटी इंचार्ज कंचन वर्मा के इशारों पर की गई। कुछ दिनों से सिटी इंचार्ज कंचन वर्मा की फोटोग्राफर से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सिटी इंचार्ज के खिलाफ पूरे यूनिट में गुस्से का माहौल है।
संजय कनेरा पूरे हल्द्वानी में फोटोग्राफर में सबसे समझदार फोटोग्राफर में गिने जाते हैं। आज तक इनके व्यवहार की शिकायत किसी ने नहीं की। कंचन वर्मा को दैनिक जागरण हल्द्वानी ज्वाइन किये हुए कुछ ही माह हो रहे हैं। कंचन वर्मा इससे पूर्व बंदायू अमर उजाला के इंचार्ज थे। सुनील शाह जो उस समय अमर उजाला के सम्पादक थे, उन्हें बंदायू इंचार्ज कंचन वर्मा के बारे में कुछ शिकायतें मिलीं। तब कंचन वर्मा सहित पूरे स्टाफ पर कार्रवाही करते हुए सुनील शाह ने कंचन वर्मा व स्टाफ को अमर उजाला से निकाल दिया।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





