Shyam Parmar : मैं उमेश कुमार जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ कि आपने मेरठ के जरुरत मंद परिवार की मदद की है, और वो भी फेसबुक की एक अपील पर… मैंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी कि मेरठ में सलीम का परिवार रहता है, बच्चे होनहार है मगर हालातो ने बनाए इस गरीब परिवार पर बच्चो की फीस के पैसे नहीं है, एक बच्चा दिल्ली जामिया में ग्यारवीं में एडमिशन पा चुका है, दूसरा मेरठ में हाई स्कूल कर रहा है.
उमेश जी ने फेसबुक पर इस पोस्ट को देखते ही अपने मेरठ के संवाददाता अब्दुल कादिर के माध्यम से इस परिवार से संपर्क साधा और सलीम के बेटे की पुरे साल की फीस एक साथ जमा करवा दी, मैं जब उस परिवार में गया तो वो लोग बहुत ही शुक्रगुजार है, एक बार उमेश जी से मिल कर उन्हें शुक्रिया अदा करना चाहते है.
उमेश जी के इस नेक काम ने मेरे मन की एक धूल भी साफ़ कर दी, ये सोचकर कि मुस्लिम परिवार है तो कोई मुस्लिम ही इस परिवार की जल्दी से मदद के लिए राजी होगा, मैंने अपनी फ्रेंडलिस्ट में सभी मुस्लिम साथियो को टेग किया था, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव ने मुझे ऐसा सोचने के लिए और सपोर्ट किया, मगर उमेश जी ने इस माहोल में इस नेक काम को करके उन लोगो को भी आईना दिखा दिया है, साम्प्रदायिकता के ठेकेदार है… मैं उमेश जी को एक बार फिर सत् सत् नमन करता हूँ.
मेरठ के टीवी जर्नलिस्ट श्याम परमार के फेसबुक वॉल से.





