Yashwant Singh : इंदौर के मीडिया वालों… आ गया है वक्त अपनी ताकत दिखाने का.. राजदीप सरदेसाई और आशुतोष जा रहे हैं पत्रकारिता पर राष्ट्रीय परिसंवाद करने… 28 को इनका लेक्चर इंदौर में है. दुर्भाग्य से आयोजकों में से एक इंदौर प्रेस क्लब भी है. सैकड़ों मीडियाकर्मियों की छंटनी करने वाले राजदीप और आशुतोष किस मुंह से पत्रकारिता पर लेक्चर देंगे, ये सोचने की बात है. पर दलालों की एक खास पहचान होती है कि वो किसी भी मुद्दे पर कभी भी डंका बजा सकते हैं और यह सब करते हुए बड़े आराम से अंबानियों के इशारे पर दलाली, छंटनी, हुंकार, फुफकार आदि भाव-भंगिमा-क्रिया-प्रतिक्रिया अपना सकते हैं…
पर, मुझे यकीन है कि इंदौर की धरती वीरों से खाली नहीं है… इंदौर वालों को जग जाना चाहिए और जिस प्रोग्राम में ये दोनों अंबानी पुत्र राजदीप और आशुतोष जा रहे हैं, उस प्रोग्राम का कचरा कर देना चाहिए.. इतने सवाल पूछने चाहिए इन दोनों से कि ये अपना लेक्चर भूल जाएं… याद रखिए, इन बुरे लोगों का विरोध नहीं करेंगे तो अच्छी पत्रकारिता को कभी आप आगे नहीं बढ़ा सकते… बाजारू लोगों के भरपूर विरोध का वक्त शुरू हो चुका है.. अगर इस वक्त के मर्म को हमने नहीं पहचाना तो समय नहीं करेगा माफ… जो तटस्थ है, समय लिखेगा उसका भी अपराध… नीचे दिए गए दोनों शीर्षकों पर क्लिक करें, पढ़ें, सोचें और फिर तय करें कि क्या चुप्पी साधे रहना मंजूर है या हिम्मत से सच कहना कुबूल करेंगे…
—
राजदीप और आशुतोष पहुंच रहे इंदौर लेक्चर देने… आप सब इनका विरोध करें, नारे लगाएं
http://bhadas4media.com/article-comment/14624-2013-09-21-09-19-24.html
—
इंदौर प्रेस क्लब ने राजदीप और आशुतोष को बुलाकर पत्रकारों से धोखा किया है
http://bhadas4media.com/article-comment/14625-2013-09-21-09-28-03.html

साथियों से अपील है कि इस पोस्ट पर कमेंट और लाइक भले ही करें ना करें, इसके लिंक को शेयर फारवर्ड मेल जरूर करें ताकि इसके जरिए बात-विचार-भाव किसी उस इंदौरी वीर पुत्र तक पहुंच सके जो इन दलालों से सवाल पूछने का माद्दा रखता हो…
भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.





