Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुलिन त्रिपाठी ने राजुल माहेश्वरी से मानवीय आधार पर तबादला रोकने का अनुरोध किया

पुलिन त्रिपाठी अमर उजाला में कार्यरत हैं और उनका तबादला हल्द्वानी कर दिया गया है. उन्होंने अखबार के मालिक राजुल माहेश्वरी और संपादक यशवंत व्यास को एक पत्र लिखकर मानवीय आधार पर तबादला रोकने का अनुरोध किया है. पुलिन की तरफ से जो पत्र राजुल माहेश्वरी, संपादक यशवंत व्यास को भेजा गया है, वह इस प्रकार है…

पुलिन त्रिपाठी अमर उजाला में कार्यरत हैं और उनका तबादला हल्द्वानी कर दिया गया है. उन्होंने अखबार के मालिक राजुल माहेश्वरी और संपादक यशवंत व्यास को एक पत्र लिखकर मानवीय आधार पर तबादला रोकने का अनुरोध किया है. पुलिन की तरफ से जो पत्र राजुल माहेश्वरी, संपादक यशवंत व्यास को भेजा गया है, वह इस प्रकार है…

आदरणीय महानुभाव

बिना मेरी परिस्थितियों को जाने मेरा हल्द्वानी स्थानानंतरण कर दिया गया है। मेरे पिता जी के दोनों पैरों में हिप ज्वाइंट नेक्रोसिस नाम की बीमारी है। उन्हें अगर वाशरूम जाना होता है तो मेरी आवश्यकता पड़ती है। सन् 2012 के अगस्त महीने में मेरे हाथ में चोट की वजह से उन्होंने स्वयं व्हील चेयर से जाने की चेष्टा की तो वाशरूम में ही वे गिर गए। उनकी चार हड्डिया और टूट गईं। जो अभी तक नहीं जुड़ पायीं हैं ।

मेरी मां हार्ट की सीवियर पेशेंट हैं। हाल ही मेरी छोटी बेटी को एपिलेप्सी की बीमारी हो गई है। इन सारी बातों की तस्दीक कराई जा सकती है। ऐसे में मेरा कानपुर छोड़ कर जाना असंभव है। यदि आपकी कृपा दृष्टी पड़ जाए तो मेरे संकट समाप्त हो सकते हैं।

हाल में ही पत्नी की फेलोपियन ट्यूब बस्ट होने और समय से पता न चल पाने के कारण उनका आपरेशन कराना पड़ा। आपरेशन की वजह से में सांस्थानिक कर्ज और निजी लोन के दुष्चक्र में मैं काफी बुरी तरह फंस गया हैं। आपके आदेशानुसार 14 सितंबर को हल्द्वानी दफ्तर में में ज्यावट कर चुका हूं। कृपया मेरी स्थानंतरण वापस ले लें। महान कृपा होगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह मुझे और मेरी कुटुंब को मिलता रहेगा।

सदैव आपका

पुलिन त्रिपाठी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...