कोलकाता : उत्तर चौबीस परगना के खड़दह स्थित रवीन्द्र भवन में टीटागढ़ डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षा निकेतन की ओर से विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने सन्मार्ग के सम्पादक हरिराम पांडेय को भीमराव अंबेकर आउटस्टैंडिग जर्नलिस्ट ऑफ दि इयर 2011 अवार्ड से सम्मानित किया।
अन्य विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कुंतल राय, द्दुतीमान बनर्जी, रमेश नांगलिया, विश्वजीत लाहिरी को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को विधायक निर्मल घोष, अशोक पांडे, मुरार भाई, श्यामल सेन आदि ने सम्बोधित किया।







