सेवा में, श्रीमान संपादक महोदय, हिंदुस्तान अखबार, मेरठ, श्रीमान जी, कृपया अपने 18 सिंतबर 2013 के अखबार के पेज नंबर 4 का अवलोकन करें, जिसमें आपके मवाना के पत्रकार ने एक समाचार फोटो सहित लिखा है, ‘’छुटटी के बाद भी रजिस्ट्री कार्यालय पर रही भीड़’’ जो की पूरा समाचार फर्जी है। विश्वकर्मा दिवस पर रजिस्ट्री कार्यालय खुला ही नही। यह समाचार अमर उजाला में ‘’ रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहने से परेशानी’’ शीर्षक से सही छपा है। जिसमें रजिस्ट्रार का ब्यान भी छपा हुआ है। आपके समाचार पत्र में भ्रामक और झूठा समाचार छपा है।
पहले भी आपके अखबार में कई समाचार इसी तरह के फर्जी छप चुके है। रोडवेज तथा सड़क दुघर्टना के समाचार अधिकांश फर्जी होते है। ऐसे समाचारों पर ध्यान दीजिए संपादक जी। आपका अखबार पाठकों को गुमराह क्यों कर रहा है। आपके अखबार में समाचार छपने के बाद कई लोगों की रजिस्ट्रार से झडपे भी हुई है। कार्यालय बंद रहने की पुष्टि के लिए रजिस्ट्रार अनिल कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते है।
v.p singh
19-9-2013





