Nitin Thakur : एसडीएम मैडम ने अपने आईएएस मियां के साथ जाकर सीएम साहब से खुद से हुई 'चूक' के लिए माफी मांग ली। ये खबर टीवी पर देखते हुए मेरा हाथ सहसा ही अपना गाल सहलाने लगा। मुझे वैसी ही गर्मी भरी सरसराहट महसूस हुई जैसी गाल पर तमाचा लगने के बाद होती है।
अंदर से भी लगा कि किसी ने मुझे थप्पड़ मारा है,ज़ाहिर है ये थप्पड़ मैडम एसडीएम ने मारा है..उन तमाम लोगों ने भी अपना गाल सहलाया होगा जिन्होंने एक नौकरशाह में 'नायिका' ढूंढने की बेवकूफीभरी कोशिश की थी।
नितिन ठाकुर के फेसबुक वॉल से.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





