Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

आईपीएस अमिताभ ठाकुर चले आजमगढ़, आप सभी को न्योता

साथियों, मेरा ट्रांसफर 27 अगस्त को रूल्स एवं मैनुअल्स, लखनऊ से सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ के लिए हुआ था. वर्तमान में मेरी कई वाजिब समस्याएं हैं. छोटा लड़का आदित्य क्लास बारह में है, बाहर कोई ट्यूशन-कोचिंग लेता नहीं है. मैं और नूतन ही थोडा-बहुत गाइड करते हैं. साइंस तो मैं ही पढाता हूँ. जाहिर है मेरे इस मिड-सेशन ट्रांसफर पर वह साथ नहीं जा पायेगा और उसकी पढ़ाई पर असर होने की आशंका रहेगी. नूतन पिछले कुछ समय से कुछ स्त्रीरोग से अलग परेशान है, क्वीन मेरी में इलाज करा रही है. मेरे यहाँ से जाने से उसे भी दिक्कत होगी.

साथियों, मेरा ट्रांसफर 27 अगस्त को रूल्स एवं मैनुअल्स, लखनऊ से सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ के लिए हुआ था. वर्तमान में मेरी कई वाजिब समस्याएं हैं. छोटा लड़का आदित्य क्लास बारह में है, बाहर कोई ट्यूशन-कोचिंग लेता नहीं है. मैं और नूतन ही थोडा-बहुत गाइड करते हैं. साइंस तो मैं ही पढाता हूँ. जाहिर है मेरे इस मिड-सेशन ट्रांसफर पर वह साथ नहीं जा पायेगा और उसकी पढ़ाई पर असर होने की आशंका रहेगी. नूतन पिछले कुछ समय से कुछ स्त्रीरोग से अलग परेशान है, क्वीन मेरी में इलाज करा रही है. मेरे यहाँ से जाने से उसे भी दिक्कत होगी.

मेरे प्रमोशन के मुकदमे लगभग आखिर पड़ाव पर दिखते हैं. हाई कोर्ट ने करीब एक महीने पहले आदेश दिया कि कैट में मेरे मुकदमे दो महीने में निस्तारित किये जाएं. आप जानते हैं, मैं अपने मुकदमे खुद लड़ता हूँ. मुझे पूर्ण विश्वास है इन मुकदमों में मेरी जीत होगी और कई सालों से रोका मेरा प्रोमोशन होगा और मेरे साथ न्याय होगा. अब आजमगढ़ से बार-बार आने-जाने में काफी दिक्कत होगी, भारी खर्च भी होगा, सरकारी काम पर भी इससे असर तो पड़ता ही है. 

यही सब सोच कर मैंने 29 अगस्त को यह  ट्रांसफर मई 2014 तक रोकने के लिए सरकार से अनुरोध किया था. मेरी बात अस्वीकार करते हुए मुझे आज 23 सितम्बर को आदेश मिल गया है कि मैं “आज ही” यहाँ का चार्ज छोड़ दूँ. मेरा आजमगढ़ रहना ही जनहित में अच्छा माना गया. आदेश है तो उसका पालन करना मेरा कर्तव्य है. यहाँ का चार्ज (वैसे ऐसा कोई चार्ज था ही नहीं क्योंकि सच्चाई यही है कि इस दफ्तर में कोई काम आवंटित ही नहीं था) मैंने छोड़ दिया है.

कल आजमगढ़ जा कर ज्वायन कर लूँगा. पीएसी की अपनी तमाम सुविधाएँ रहती हैं. वैसे कोई दिक्कत नहीं है, बस जो बातें ऊपर बतायी हैं वह इस समय की परेशानी थी. सोच रहा हूँ वहां आजमगढ़ में भी कुछ अच्छा किया जाए. एक तो “आजमगढ़ और आतंकवाद” विषय पर एक अध्ययन कर लूँ- समय भी रहेगा, आसानी भी. शायद कोई अच्छी बात निकल कर सामने आ जाए. पीएसी पर भी कुछ गंभीर काम करने की कोशिश करूँगा- उनकी दिक्कत, परेशानी, कार्यप्रणाली आदि पर.

अब यदि वहां रहूँगा तो उसका सदुपयोग तो करूँगा ही. आजमगढ़ में मित्रों का स्वागत रहेगा. पीएसी में रहने की सुविधा रहेगी, यदि कोई अध्ययन-अध्यापन या किसी अन्य प्रयोजन से उधर आये तो जब तक पीएसी में हूँ, तक तक उसका निरंतर स्वागत रहेगा. नंबर मेरा वही रहेगा- # 094155-34526

अमिताभ ठाकुर
लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...