Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जागो आजतक जागो, दर्शक बेवकूफ नहीं हैं

आदरणीय यशवंत जी, मैंने सोमवार दोपहर में आजतक पर आशाराम बापू के बेटे नारायण स्वामी पर रिपोर्ट देखा. उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आजतक वाले जबरदस्ती इस न्यूज़ को दिखा रहे हैं, और नारायण स्वामी को दोषी साबित करने पर तुले हुए हैं. दस वर्ष पुरानी बात को जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है और स्क्रीन पर लिखा जा रहा है कि नारायण स्वामी ने महिला से जबरदस्ती की. महिला ने भी कहीं नहीं कहा कि नारायण स्वामी ने उनसे जबरदस्ती की. आज-तक की रिपोर्टर जब महिला से पूछताछ कर रही थी तो महिला अपने पति पर पांच लाख रुपया मांगने का आरोप लगा रही थी.

इस पर आजतक की रिपोर्टर ने बीच में ही महिला को रोककर बात फिर से नारायण स्वामी की और घुमा दिया, जबकि दोषी महिला के पति के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा रहा है. आजतक पर दिखाया जा रहा है कि नारायण स्वामी को ८ अक्टूबर तक गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उन्हें दस साल की सजा हो सकती है. परन्तु अगर ऐसा है तो सबसे बड़ा गुनाहगार महिला का पति है जिसके बारे में आजतक पर कुछ नहीं दिखाया जा रहा है. मेरा महिला से सवाल है कि अगर पति ने पैसों की मांग की थी तो इतने वर्षों तक क्या कर रही थी. उन्होंने थाना या कोर्ट में मामला दर्ज क्यों नहीं करवाया. यशवंत जी, जबरदस्ती इस मुद्दे को ब्रेकिंग कर दिखाया जा रहा है. दर्शक सब समझते हैं.  अगर समय रहते आजतक नहीं चेता तो उसकी विश्वसनीयता पर ही प्रश्न चिन्ह लग जाएगा.  जागो आजतक जागो, जनता बेवकूफ नहीं है कि जो दिखाओगे उसे ही सच समझ लिया जाएगा.

संतोष कुमार अग्रवाल

जादूगोड़ा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...