Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पाकिस्‍तानी पत्रकार को सेना ने दी धमकी

दिल्ली। लोकतंत्र में सेना की भूमिका का लगातार विरोध करने वाले वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने अपने टीवी टॉक शो में खुलासा किया है कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उनका इशारा सेना की ओर था। नजम सेठी मानते हैं कि पाकिस्तानी जनता को झूठी जानकारी दी जाती है। पाकिस्तान 71 की जंग में बुरी तरह हारा था। 1965 और कारिगल की जंग में भी उसकी हार हुई थी। इसकी सारी जिम्मेदारी सेना की है। जबकि पाकिस्तान के लोगों को बरगलाया जाता है कि 65 की जंग में पाकिस्तान जीता था।

दिल्ली। लोकतंत्र में सेना की भूमिका का लगातार विरोध करने वाले वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने अपने टीवी टॉक शो में खुलासा किया है कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उनका इशारा सेना की ओर था। नजम सेठी मानते हैं कि पाकिस्तानी जनता को झूठी जानकारी दी जाती है। पाकिस्तान 71 की जंग में बुरी तरह हारा था। 1965 और कारिगल की जंग में भी उसकी हार हुई थी। इसकी सारी जिम्मेदारी सेना की है। जबकि पाकिस्तान के लोगों को बरगलाया जाता है कि 65 की जंग में पाकिस्तान जीता था।

सेठी ने कहा है कि उन्हें धमकी भरे कई संदेश मिले हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें धमकी भरे संदेश मिलने बंद नहीं हुए तो वे इसके लिए जिम्मेदार संगठन और अधिकारियों के नाम का खुलासा कर देंगे। किसी खुफिया एजेंसी का नाम लिए बगैर सेठी ने बुधवार की रात प्रसारित अपने शो में कहा कि मुझे धमकी देने वाले कई अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को धमकी देने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार धमकी की बात को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे इस मुद्दे पर अस्थिरता नहीं फैलाना चाहते, लेकिन अब समय आ गया है कि पत्रकार बिरादरी सामने आए और इस बात को सार्वजनिक रूप से कहे। सेठी ने कहा कि अब वह युग नहीं रहा है, जब खुफिया अधिकारी अपने ही लोगों को धमकी दिया करते थे। अब इस तरह की बात को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

सेठी ने यह खुलासा पत्रकार हामिद मीर के उस बयान के एक सप्ताह बाद किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों की ओर से धमकी दी जा रही है। साप्ताहिक ‘द फ्राइडे टाइम्स’ के प्रधान संपादक सेठी को पहले भी सुरक्षा एजेंसियां परेशान करती रही हैं। कुछ माह पहले भी सेठी और उनके परिवार के लोगों को धमकियां मिली थी। इस वजह से उन्हें कुछ महीने अमेरिका में रहना पड़ा था। हाल ही में वे अमेरिका से लौटे हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले पांच साल में पाकिस्तान में 29 पत्रकारों की हत्या हुई है। इनमें से अधिकांश को उनकी रिपोर्ट और लेख के लिए निशाना बनाया गया है। इस साल मई में पत्रकार सैयद सलीम शहजाद का अपहरण कर लिया गया था। बाद में इस्‍लामाबाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। इससे दो दिन पूर्व उन्होंने एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी नौसेना में अल-कायदा के लोग घुस गए हैं। साभार : ओआईएच

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...