Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आगरा, गोरखपुर और देहरादून से मीडिया की कुछ खबरें

आगरा से सूचना है कि दो वर्ष पहले आरंभ हुआ द सी एक्सप्रेस के समाचार सम्पादक राजीव दधीच ने अब नए अखबार की लांचिंग कराने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है. वह अब हेथवे और गायत्री बिल्डर के संयुक्त ग्रुप से जुड़ गए हैं. दधीच यहां पर संभवत: सम्पादक के रूप में ज्वाइन कर चुके हैं. अब वह एक मिडडे अखबार लांच करने की तैयारी कर रहे हैं. अखबार का नाम टुडे एक्सप्रेस रखने की चर्चा है. उन्हें हेथवे के सीएमडी पवन सिंह और गायत्री बिल्डर के हरिओम दीक्षित ने न्यूज चैनल ताज न्यूज का भी जिम्मा दे दिया है. इधर, सी एक्सप्रेस में अकेले समाचार सम्पादक भानु प्रताप सिंह रह गए हैं. दुबारा वापसी करने वाले डॉ. हर्षदेव ने भी इस ग्रुप को बॉय-बॉय कह दिया है.

दैनिक जागरण गोरखपुर को छोड़ कर शैलेन्द्र मणि के साथ जनसंदेश गये लोगों को फिर से जागरण में लाने की कसरत शुरू हो गयी है. कई लोगों को हरी झंडी दे दी गयी है. कई लोग लाइन में हैं. देवरिया के रहने वाले अभय भी जागरण कर्मी हो गये हैं. उसे संजय मिश्रा लाए हैं. बस्ती में तो ठेकेदार, व्यापारी और भाजपा के नेता जागरण चला रहे हैं. नगर बाजार का प्रतिनिधि बिंदेश्वरी लाल रजिस्टर्ड ठेकेदार है. तिनिच से जागरण को संभाले धर्मेन्द्र मिश्रा की पीटीसी नाम की डिटर्जेंट और साबुन की फैक्ट्री है. उनका इकलौता बेटा विवेक बस्ती ऑफिस में काम कर रहा है. सोनहा से जुड़ा नीतेश शर्मा भाजयुमो का जिला महामंत्री है. महादेवा से जुड़ा लहरी सजा भुगत चुके हैं. ये सभी लोग जिला प्रभारी महेंद्र तिवारी के खास हैं. महेंद्र संजय के नवरत्नों मे से एक हैं.

देहरादून में सुधांशु पुरी ने साधना न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ज्वाइन किया है. इससे पहले सुधांशु उत्तराखंड में लोकायत मैग्जीन से जुड़े थे. सुधांशु नेटवर्क10, जनसंदेश टाइम्स, ईटीवी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. ‘रफ्तार’ न्यूज चैनल के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ अनुराग पटनी नियुक्त हुए. पिछले चार साल से अनुराग पटनी इस पद पर कार्यरत हैं. आगे के लिए भी नियुक्त किये गए हैं.

उपरोक्त सूचनाएं पत्रकारों द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित है. अगर तथ्यों में कोई कमी-बेसी नजर आए तो भड़ास को [email protected] पर मेल करके सजग / एलर्ट कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...