Abhishek Srivastava : खालीपन से ऊब कर अभी टीवी चैनल बदल रहा था। अचानक ज़ी बिज़नेस पर राहुल देव जी नरेंद्र मोदी पर बोलते दिखे। दो सेकंड ठिठका और सुनने की कोशिश करने लगा कि वे क्या कह रहे हैं। जितने में संदर्भ आदि समझ में आता, एक हिलते-डुलते पगलाए एंकर ने उनका मुंह ही नोंच लिया। राहुल जी बोलते रहे और उनकी आवाज़ को म्यूट कर के एंकर उनका एक वाक्य लेकर ऐसे उछलने लगा जैसे किसी ने पीछे से पेट्रोल डाल दिया हो।
अजीब पागल सब आने लगे हैं भाई… सब एक-दूसरे की नकल करते हैं चिम्पान्जी की तरह। सोच रहा हूं कि कोई कार्यक्रम-सेमीनार टाइप होता तो राहुल जी सबको डांट ही देते… टीवी पर तो जाने कैसा न कैसा लगता होगा ऐसी स्थिति में..
पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.





