Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

लोकतंत्र का असली मंदिर संसद भवन नहीं बल्कि हमारा सुप्रीम कोर्ट है : असीम त्रिवेदी

Aseem Trivedi : दागी नेताओं के खिलाफ ऐतिहासिक निर्णय और फिर राईट टू रिजेक्ट के बाद तो लगने लगा है की लोकतंत्र का असली मंदिर संसद भवन नहीं बल्कि हमारा सुप्रीम कोर्ट है. सुप्रीम कोर्ट ने वो सभी काम सम्हाल लिए हैं जिसकी जिम्मेदारी सही अर्थों मे हमारी संसद की थी. देखकर आश्चर्य होता है की सुप्रीम कोर्ट जनता की लड़ाई लड़ रहा है और जनता घर मे बैठकर टी वी पर खबरें देख रही है. दागियों के पक्ष मे सरकार के अध्यादेश के बाद कहीं भी कोई प्रोटेस्ट देखने मे नहीं आया. क्या प्रतिरोध की सारी धाराएं थम चुकी हैं.

Aseem Trivedi : दागी नेताओं के खिलाफ ऐतिहासिक निर्णय और फिर राईट टू रिजेक्ट के बाद तो लगने लगा है की लोकतंत्र का असली मंदिर संसद भवन नहीं बल्कि हमारा सुप्रीम कोर्ट है. सुप्रीम कोर्ट ने वो सभी काम सम्हाल लिए हैं जिसकी जिम्मेदारी सही अर्थों मे हमारी संसद की थी. देखकर आश्चर्य होता है की सुप्रीम कोर्ट जनता की लड़ाई लड़ रहा है और जनता घर मे बैठकर टी वी पर खबरें देख रही है. दागियों के पक्ष मे सरकार के अध्यादेश के बाद कहीं भी कोई प्रोटेस्ट देखने मे नहीं आया. क्या प्रतिरोध की सारी धाराएं थम चुकी हैं.

क्या पिछले कुछ सालों मे जागी जनचेतना फिर से सुषुप्त हो चुकी है. मेरा मन ये जानने के लिए बेचैन है की क्या एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटा जाएगा और लोकतंत्र का बलात्कार किया जाएगा या फिर हम वाकई मे एक नयी सुबह देखेंगे. एक ऐसी संसद देखेंगे जहां ईमानदार लोग बैठे दिखाई पड़ेंगे, जिनका मकसद अपनी तरक्की नहीं अपने देश की तरक्की होगा. जो हमें हमारे सपनों के भारत को हकीकत मे देखने का मौक़ा देने के लिए सच्ची कोशिशें करेंगे. लेकिन इतना तो स्पष्ट है की अगर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का ये ऐतिहासिक फैसला नहीं पलटा तो आश्चर्यजनक परिणाम होंगे.

आने वाले चुनाव एक आंदोलन की शक्ल ले सकते हैं. जब लोग वोट सिर्फ इसलिए न दें कि ये महज़ एक जिम्मेदारी है बल्कि इस लिए दें कि वो ये महसूस करें कि देश को बचाने का, उम्मीदों को बचाने का सिर्फ एक ही तरीका बचा है और वो है मतदान. हर पार्टी पर दबाव होगा कि अगर वो दागियों को उम्मीदवार बनाकर सामने लाये तो जनता उन्हें रिजेक्ट कर सकती है. ये दबाव टिकट वितरण के ढंग मे आमूल चूल परिवर्तन कर सकता है. और अगर ऐसा न भी हो और देश के बस कुछ हिस्सों मे भी लोग अपने उम्मीदवारों को रिजेक्ट करने मे सफल हो जाएँ, तो ये भ्रस्टाचार और अपराध मे घुटने तक धंसे राजनीतिक दलों और उनके भ्रष्ट नेताओं को जनता का करारा जवाब होगा.

जाने-माने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...