न्यूज एक्सप्रेस चैनल में क्राइम और स्पेशल इनवेस्टीगेशन बीट देख रहे पंडित आयुष के बारे में सूचना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत लाइव इंडिया न्यूज चैनल के साथ एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) हेड के रूप में की है. पंडित आयुष कई चैनलों में क्राइम बीट देख चुके हैं.
उधर, दैनिक जागरण, नोएडा से सूचना है कि निशिकांत ठाकुर के करीबियों को हटाए जाने का सिलसिला जारी है. चंद्रमोहन ठाकुर को कार्यमुक्त कर दिया गया है. वे लंबे समय से दैनिक जागरण में थे और निशिकांत ठाकुर के करीबी माने जाते थे.
हिन्दुस्तान बदायूं के रिपोर्टर मनोज वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. यहीं कार्यरत रिपोर्टर योगेन्द्र सागर ने दैनिक भास्कर, रोहतक ज्वाइन किया है. हिन्दुस्तान, देहरादून से संबद्ध रुड़की ब्यूरो से अंकुर त्यागी ने इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, देहरादून ज्वाइन किया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





