मुंबई : इंडियन ब्राडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) में मल्टी स्क्रीन मीडिया के मनजीत सिंह 2013-14 के लिए अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित हुए हैं। मल्टी स्क्रीन मीडिया सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एवं सेट मैक्स जैसे चैनल चलाता हैं। आईबीएफ बोर्ड की कल मुंबई में हुई बैठक में राहुल जौहरी (डिस्कवरी) को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा पुनीत गोयनका (जी एंटरटेनमेंट) एवं रजत शर्मा (इंडिपेंडेंट मीडिया) उपाध्यक्ष बने रहेंगे। टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी सुनील लुल्ला को आईबीएफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। (भाषा)





