Vineet Kumar : देखो पत्रकार, तुम तो दिन-रात घुसकर मारो पाकिस्तान को, पाकिस्तान पर हल्ला बोल टाइप के पैकेज और स्टोरी चलाते हो लेकिन ये नमो तुम्हें गद्दार बताकर चला गया. कहा- इस देश के पत्रकार नवाज शरीफ की बैठकर मिठाइयां खा रहे थे, मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहा और तुमने कुछ नहीं कहा..तुम एक बार भी नरेन्द्र मोदी से असहमत होकर स्टोरी करोगे कि पत्रकार अगर नवाज शरीफ या किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री या लोगों से बात करता है तो वो गद्दार नही हो जाता. तुम्हें शर्म नहीं आती, लगातार उनके चारण में पैकेज दर पैकेज ठेले जा रहे हो.
xxx
Vineet Kumar : आज अगर मीडिया में रत्तीभर भी अपने पेशे के प्रति सम्मान बचा है तो नरेन्द्र मोदी की इस बात का जमकर विरोध किया जाना चाहिए कि अगर हमारे जमात के कुछ लोगों ने नवाज शरीफ से बात की, पाकिस्तान की मिठाई खा ली तो गद्दार कैसे हो गया ? क्या हमें इतने संकीर्ण और तंग दिमाग से काम करने चाहिए ?
युवा मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.





