Balendu Swami : 'द गार्जियन' अखबार ने खबर दी है कि पिछले रविवार को ईरान की संसद ने एक बिल पास किया है जिससे की पुरुष अपनी गोद ली हुई 13 साल की बेटी से शादी कर सकेगा! लन्दन की मानवाधिकार वकील शादी सदर ने कहा है कि इसके फलस्वरूप बच्चों से शादी करने के लिए उनके गोद लेने की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जायेगी! बोलो क्या कहोगे अब? क्या कोई शब्द हैं आपके पास?
Balendu Swami : इस्लामिक चिकित्सा विज्ञान के शोध के अनुसार, सऊदी अरब में महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगी रोक को जायज़ ठहराने के लिए शेख सालेह लुहायदान ने कहा है कि ड्राइविंग करने से महिलाओं का गर्भाशय सिकुड़ जाता है, जिसकी वजह से उनके बच्चे बीमारियों से ग्रस्त पैदा होते हैं! (स्रोत: हिन्दुस्तान) इन मुल्लाओं से पूछो कि आदमी का भी कुछ सिकुड़ता है क्या?
प्रगतिशील सोच वाले नए जमाने के स्वामी बालेंदु के फेसबुक वॉल से.





