Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पहली बार किसी दोस्त ने मेरे जन्मदिन को यूं यादगार बनाया : राणा यशवंत

Rana Yashwant : अर्से बाद फुर्सत और तसल्ली का ऐसा दिन गुजरा । और पहली बार किसी दोस्त ने मेरे जन्मदिन को यूं यादगार बनाया कि उम्र भर पीछे मुड़ मुड़कर याद करना अच्छा लगेगा। दीपक औऱ उनकी पत्नी अनूसुईया ने मेरे जन्मदिन की दावत रखी और दोस्ती की ऐसी तस्वीर रखी जिसको जब भी याद करो नाज सा होगा। मेरे और दीपक के बीच एक अजीब सी डोर है जो ना कभी ज्यादा तनती है और ना कभी ढीली पड़ती है । गहरी दोस्ती के बावजूद हम दोनों जरुरत भर की बात ही कर पाते हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी मसले पर दोनों की राय अलग रही हो। अनूसुईया का जुड़ाव यूं भी दिखता है। कुछ ऐसा अधिकार उनके पास जो शायद उनके पास होना भी चाहिए।

मेरे जन्मदिन के केक के साथ इंडिया न्यूज की शानदार कामयाबी का केक भी कटा। बहुत कम अर्से में इस बुलंदी पर आने का सारा श्रेय उस टीम को है जिसने जंगजू की तरह खुद को साबित करने और किसी भी चुनौती को मात देने के लिये दिन रात एक कर दिया । मैं औऱ दीपक जब इंडिया न्यूज आए तो 80 फीसदी वैसे साथी जुड़े जो हमारे लिये बिल्कुल नए थे । बीते सात महीनों में तीन दिन ऐसे रहे कि मैं दफ्तर नहीं गया और अपनी टीम के साथ मोर्चे पर खड़ा नहीं रहा। जैसे ढाला ,जैसे तराशा वैसे निकले-वैसे निखरे हमारे ये दोस्त । दफ्तर में कई बार उनकी ये जिद भी अच्छी लगी कि अब आप घर जाइए- आपका ठीक रहना हमारे लिये जरुरी है। हमारी इस टीम के कई साथी बीती रात की पार्टी में थे लेकिन जो नहीं थे उनका रोल भी उतना ही बड़ा रहा है।

जब मैं और दीपक इंडिया न्यूज आए तो हम दोनों को एक बात का यकीन था औऱ वो ये कि बहुत जल्द हम न्यूज इंडस्ट्री की तस्वीर बदल देंगे। आज हम उस मकाम पर आ गये हैं- सिर्फ सात महीनों में । आनेवाला वक्त हमेशा खाली और खुला होता है – चुनौती की तरह । वो है। खैर, बात अमूमन कम करता हूं – आज शायद ज्यादा हो गई। दिन में मुद्दतों बाद बारिश ठीक से देखी। तेज हवा पर बूंदों की लहरों का दूर तक दौड़ना देखना अच्छा लगा। पेड़ों के पत्तों से गर्द का गिरना और उनके बदन का चमकना अच्छा लगा। अच्छा लगा घर के सामने के पार्क के ऊपर से भींगते भागते परिंदों को देर तक देखना । अच्छा लगा आज घर पर तसल्ली से रहना। अच्छा लगा तमाम दोस्तों का शुभकामना संदेश । आप सबों का दिल से शुक्रिया। आज सबकुछ अच्छा लगा।

'इंडिया न्यूज' चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...