दिल्ली-एनसीआर में 'नेशनल दुनिया' अखबार का बाजा बज चुका है. अखबार का न सर्कुलेशन है और न ही कंटेंट लेवल पर कुछ खास कर पा रहा है. छंटनी और कटौती के कारण बची-खुची साख भी जा चुकी है. यहां कार्यरत लोग बहुत तेजी से नौकरियां खोज रहे हैं. सूचना है कि नेशनल दुनिया के दुष्यंत ने लाइव इंडिया न्यूजपेपर में बतौर डिप्टी फीचर एडिटर ज्वाइन किया है.
अनूप झा नेशनल दुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर हुआ करते थे. उन्होंने भी लाइव इंडिया अखबार में डीएनई के रूप में ज्वाइन किया है. विवेकानंद झा भी लाइव इंडिया अखबार से जुड़ गए हैं. विवेकानंद आलोक मेहता के समय में नेशनल दुनिया के संडे परिशिष्ट में कार्य करते थे. डिजायनर मनोज राजपूत ने भी नेशनल दुनिया से विदा लेकर लाइव इंडिया अखबार के साथ नई पारी की शुरुआत की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





