Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

और जब पत्रकारों पर तमतमा उठे बाराबंकी के सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज

: कार्यक्रम में मिला मनी, माफिया, मीडिया से दूर रहने का ज्ञान : बाराबंकी। जिले में लैपटॉप वितरण का अभियान जोरों पर है। लेकिन सपा के कुछ नेताओं के दिलों में पत्रकारों के बारे में भी वैचारिक अभियान उससे जोरों पर है। ऐसे में जब सपा जिलाध्यक्ष तमतमाकर सच्चाई जानो व सच्चाई लिखो का उपदेश दे और सदर विधायक मनी, माफिया, मीडिया से दूर रहने का ज्ञान दे तो यह स्थिति चौकाती तो जरूर है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ आज पटेल महाविद्यालय के लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में।

: कार्यक्रम में मिला मनी, माफिया, मीडिया से दूर रहने का ज्ञान : बाराबंकी। जिले में लैपटॉप वितरण का अभियान जोरों पर है। लेकिन सपा के कुछ नेताओं के दिलों में पत्रकारों के बारे में भी वैचारिक अभियान उससे जोरों पर है। ऐसे में जब सपा जिलाध्यक्ष तमतमाकर सच्चाई जानो व सच्चाई लिखो का उपदेश दे और सदर विधायक मनी, माफिया, मीडिया से दूर रहने का ज्ञान दे तो यह स्थिति चौकाती तो जरूर है। लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ आज पटेल महाविद्यालय के लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में।

मौका था लैपटॉप वितरण का और जब बोलने खड़े हुए सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज तो एकाएक मौके पर उपस्थित चौकन्ने हो गये। मौलाना ने कहा पत्रकारों को सच्चाई जाननी चाहिए फिर सच्चाई लिखनी चाहिए। आज सरकार मुसीबत में है तो हमें सबकी मदद चाहिए। इसके बाद विधायक सुरेश यादव ने अपने सम्बोधन में मौलाना मेराज का समर्थन करते हुए कहा कि मनी, माफिया और मीडिया से दूर रहना चाहिए। बाद में पत्रकारों से मौलाना मेराज ने खेद जरूर व्यक्त किया। खैर अध्यक्षता कर रहे कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा हमारे जिले की मीडिया हमारे साथी थी और है। इस पर मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा यहां के पत्रकारों से नहीं बल्कि मुख्यालय के पत्रकारों से नाराज हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिसके अंदर संस्कार होते हैं जनता उनका सम्मान करती है और जो तुर्रम खां होता है जनता उसे नकार देती है। उधर पूर्व विधायक सरवर अली खां ने आज लैपटॉप वितरण समारोह में उस वक्त सन्नाटा पैदा कर दिया जब उन्होंने ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप और उनके बगल में बैठे विधायक सुरेश यादव को देखकर कहा कि मैं मंत्री अरविन्द सिंह गोप के धैर्य का सम्मान करता हूं। समुद्र की गहराई का पैमाना है लेकिन भाई गोप के धैर्य का कोई पैमाना नहीं है। जड़ में मट्ठा डालने वालों को भी गोप देते है सम्मान है। यह जानते है कौन उनकी बुराई करता है, कौन उनके लिए चाले चलता है लेकिन उसके बाद भी इनके सम्मान में कोई कमी नहीं रहती। सरवर अली खां की तकरीर पर सन्नाटा छा गया लोग एक दूसरे का मुंह देख खूसुर-फूसुर करने लगे।

बाराबंकी से पत्रकार रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...