टीवी टुडे नेटवर्क से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां कार्यरत चार वरिष्ठ ग्राफिक डिजायनरों को बर्खास्त कर दिया गया है. उन पर आरोप है कि ये लोग आफिस में बाहर का काम करते थे. इनकी बर्खास्तगी के बाबत सीधे अरुण पुरी ने मेल जारी किया है. इन चारों ग्राफिक डियाजनरों में कुछ तो दशक भर से ज्यादा समय से ग्रुप के साथ थे. माना जा रहा है कि इनकी किसी ने शिकायत प्रबंधन से की और प्रबंधन ने गुपचुप जांच कराकर आरोप को सही पाया तो इन्हें बाहर निकलने का फरमान सुना दिया.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





