जिस मामले में कांग्रेस नेता रशीद मसूद को चार साल की सजा हुई है और उन्हें जेल जाना पड़ा, उसी मामले में एक अन्य आरोपी एसएन द्विवेदी को भी तीन साल की सजा हुई है. एसएन द्विवेदी इस वक्त 'श्री न्यूज' चैनल के मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं.
नियम है कि तीन साल तक सजा होने पर कोर्ट से ही बेल मिल जाती है लेकिन इससे ज्यादा की सजा होने पर जेल जाना पड़ता है. इसलिए एसएन द्विवेदी को जमानत मिल गई. एमबीबीएस के दाखिले प्रकरण में उस वक्त कई छात्र भी आरोपी बनाए गए थे जिनमें एक एसएन द्विवेदी भी हैं. सजा मिलने के बाद देखना है कि 'श्री न्यूज' मैनेजेमेंट एसएन द्विवेदी के साथ क्या सलूक करता है.





