कई अखबारों में एडिटर रह चुके अभिजीत मिश्रा ने नवभारत टाइम्स, दिल्ली के साथ नई पारी की शुरुआत की है. अभिजीत हाल-फिलहाल तक एक्जीक्यूटिव एडिटर (पंजाब) हुआ करते थे और उसके भास्कर ग्रुप के टैबलायड डीबी स्टार का नेशनल एडिटर बना दिया गया था. बाद में उन्होंने भास्कर की आंतरिक राजनीति व मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया. अब वे नवभारत टाइम्स के साथ कोआर्डिनेटिंग एडिटर के रूप में जुड़ गए हैं.
मुकेश टंडन दैनिक भास्कर, रोहतक की रिपोर्टिंग टीम के हिस्से बन गए हैं. वे पहले टीओआई और अमर उजाला में सेवारत रहे हैं.
जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर के मार्केटिंग विभाग को देख रहे अनिल सिंह ने इस्तीफा देकर अब अमर उजाला, गोरखपुर के मार्केटिंग विभाग में पहुंच गए हैं.
करीब दो दशक से द ट्रिब्यून से जुड़े रहे प्रभोजोत सिंह ने अब पीटीसी चैनल के साथ नई पारी शुरू की है. वे सीपीएच हेड बनाए गए हैं.
डे एंड नाइट चैनल से कार्यमुक्त हो चुके कंवर संधू अंग्रेजी दैनिक द ट्रिब्यून से जुड़ने जा रहे हैं. उन्हें सीनियर एसोसिएट एडिटर बनाया जा सकता है और वे प्रधान संपादक राज चेंगेप्पा के बाद सेकेंड मैन की भूमिका निभा सकते हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए कर सकते हैं.






