आगरा से खबर है कि कल्पतरु एक्सप्रेस में स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत अरुण कुमार त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आफिस को वो किताबें लौटा दी हैं, जिसे वो उठाकर घर ले गए थे. कल्पतरु एचआर को अपना इस्तीफा उन्होंने आज ही सौंपा.
अखबार के ग्रुप एडिटर पंकज सिंह इन दिनों आगरा में कैंप किए हुए हैं और पूरे हालात पर नजर रखे हैं. अखबार का काम स्मूथ ढंग से चलता रहे, इसके लिए उन्होंने कई अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं.
आगरा से ही एक अन्य खबर के मुताबिक द सी एक्सप्रेस से कैरियर की शुरूआत करने वाले पत्रकार वशु जैन ने आई नेक्स्ट आगरा के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने पिछले महीने जूनियर रिपोर्टर के पद पर आई नेक्स्ट ज्वाइन किया है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए कर सकते हैं.





