दो अपुष्ट खबरें भड़ास तक पहुंची हैं. पहली सहारा से. एक मेल के मुताबिक सहारा के इंजीनियरिंग और आपरेशंस हेड राजेंद्र सिंह चौहान को पिछले हफ्ते टर्मिनेट कर दिया गया. इन पर कई तरह के आरोप थे. इन आरोपों की सहारा प्रबंधन ने जांच कराई और इसे सही मिलने पर चौहान को फायर कर दिया. उन्हें पिछले महीने 27 सितंबर को हटाया गया.
दूसरी खबर महुआ से है. यहां टेक्निकल हेड के रूप में कार्यरत सुनील शर्मा को प्रबंधन ने आफिस न आने को कह दिया है. उन्हें किस वजह से विदा किया गया है, यह पता नहीं चल पाया है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए कर सकते हैं.






