Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मतदान से ठीक एक दिन पहले यूपी फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का चुनाव क्यों रद्द हुआ?

लखनऊ : दारुलसफा ए ब्लाक 66 स्थित उत्तर प्रदेश फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का मतदान एक दिन पूर्व रद्द कर दिया गया. कहा जा रहा है कि ऐसा पूर्व अध्यक्ष रूपेश कुमार और उनके आधा दर्जन चहेतों के चलते हुआ है क्यूंकि उनकी और उनके चहेतों की हार सुनिश्चित थी. आपको यह भी बताते चलें कि लोगों के नाम वापस लेने के कारण अध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील सहाय, उपाध्यक्ष पद पर आजम हुसैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर एरिक थामसन पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं.

चुनाव अधिकारी सुबीर राय को रूपेश कुमार ने जो पत्र लिखकर चुनाव रद्द कराया है उसमें उन्होंने लिखा है कि यहाँ गुटबाजी है और चुनाव के वक्त मारपीट की नौबत आ सकती है. चुनाव से पहले इन्होंने यह कैसे तय कर लिया कि यहाँ मारपीट होगी अगर ऐसी आशंका थी तो चुनाव के वक्त पुलिस बुलायी जा सकती थी. रही बात गुटबाजी की तो चुनाव के समय तो लोग गुटों में ही रह कर प्रचार करते हैं. उत्तर प्रदेश फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का माहौल इस समय भी खराब है और इसके आफिस के आसपास के लोगों से पूछा जाय तो लोग आसानी से बता देंगे.

ये भी बताते चलें कि जबसे इस एसोसिएशन का गठन किया है तब से ना कोई चुनाव कराया गया है ना ही ऐसी कोई मंशा दिखती है. जानकारी के अनुसार संस्था के पास पच्चीस लाख रुपये थे. निश्चित तौर पर तो नहीं कहा जा सकता लेकिन संस्था के पास लगभग एक लाख रुपये ही बचे हैं और कोशिश जारी है कि इनके चहेते ही इसके सदस्य बने और वसूली करके अपना उल्लू सीधी करते रहें.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...