Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बिहार-झारखंड में पांव पसारेगा नक्षत्र न्‍यूज, नए साल पर होगी लांचिंग

उड़ीसा से चलने वाला उड़िया न्यूज चैनल नक्षत्र न्यूज अब हिंदी भाषी राज्यों में अपने पांव फैलाने की तैयारी में लगा है। एन.के.मीडिया ने अपने इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिये दीपक अम्बष्‍ट और रजत गुप्ता जैसे पुराने धुरंधरों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। नक्षत्र हिंदी केबल के साथ-साथ तमाम डीटीएच प्लेटफार्म पर भी देखा जा सकेगा। एचडी टेक्नोलॉजी और डीटीएच के साथ यह झारखंड से चलने वाला अकेला न्यूज चैलन होगा। अपने पहले फेज में नक्षत्र हिंदी बिहार, झारखंड और उड़ीसा में जनवरी के आखिरी हफ्ते से दिखना शुरू हो जायेगा, फिर इसके बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में इसके विस्तार की योजना है।

नक्षत्र हिंदी के ग्रुप हेड रजत गुप्ता कहते हैं कि बिहार-झारखंड में हमारा मुकाबला सहारा समय और ईटीवी जैसे चैनलों से है। बिहार-झारखंड के दर्शक राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और यहां आप भूत-प्रेतों की कहानियां दिखाकर नहीं टिक सकते। हमारी चुनौती इन दो राज्यों के सुधी दर्शकों के सामने गहराई वाले एनालिटिकल प्रोग्राम पेश करने की होगी। नक्षत्र न्यूज हिंदी के साथ ही एन.के. मीडिया इन दो राज्यों में अखबार भी निकालेगा। पिछले दो दशकों से हिंदी पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले दीपक अम्बष्‍ट कहते हैं कि हमने अपनी टीम में वैसे लोगों को जगह देने की कोशिश की है जो तपे तपायें हैं, और जिनकी अपनी साख अच्छी है। हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करने वाले।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...