Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सिने गीतकार अभिलाष का सम्मान

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा एवं फिशरीज़ यूनीवर्सिटी की ओर से आयोजित एक भव्य समारोह में 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' जैसा कालजयी गीत लिखने वाले सिने गीतकार अभिलाष को गीत गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन/ मुशाइरे का संचालन शायर देवमणि पांडेय ने किया। इसमें शिरकत करने वाले कवि-शायर थे- रफ़ीक जाफ़र, नवाब आरज़ू, इब्राहीम अश्क, प्रमोद कुश, रवि यादव, शेखर अस्तित्व, कवयित्री रीना राज और शिल्पा राठी। समारोह के मुख्य अतिथि नवनीत हिंदी डाइजेस्ट पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ सचदेव थे। उन्होंने कहा कि इस  तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा मिले। उन्होंने डॉ राजेश्वर उनियाल के उपन्यास 'भाड़े का रिक्शा' का विमोचन किया।

गीत गौरव सम्मान से सम्मानित गीतकार अभिलाष को बधाई देते हुए विश्वनाथजी ने कहा कि पं चंद्रधर शर्मा गुलेरी जैसे 'उसने कहा था' कहानी से अमर हो गए, वैसे  ही आपका एक गीत ही आपको लोकप्रिय बनाने के लिए काफी है। उन्होंने यह भो जोड़ा कि अभिलाषजी सतत रचनारत हैं और अभी अनेक उत्कृष्ट   रचनाये सामने आएँगी। सम्मानित गीतकार अभिलाष ने कहा, 'मैं यह सम्मान पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। इस तरह का सम्मान जीवन को एक नया उत्साह देता है।..' डॉ राजेश्वर उनियाल ने अपने उपन्यास को मुंबई के जीवन का यथार्थ चित्रण बताया। 

उपर्युक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष कुमार झा (मुख्य उपपरिचालन प्रबंधक पश्चिम  रेलवे), वरिष्ठ संगीतकार मोहिन्दरजीत सिंह, गायिका सीमा सहगल और हिंदी सेवी श्री आर.के.सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के का.अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण किया। इस कार्यक्रम के संयोजक संगीतज्ञ पंडित वी.नरहरि  थे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वहाँ मौजूद सभी श्रोताओं का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी करते रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...