Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ हेलीकाप्टर में आजम खां की जगह राजेन्द्र चौधरी का आना बना चर्चा का विषय

: मोहन सिंह के निधन से समाजवादी विचारधारा की अपूर्णीय क्षति- मुख्यमंत्री : देवरिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी चिन्तक एवं राज्य सभा सदस्य मोहन सिंह को समाजवाद का एक स्तम्भ बताते हुए कहा कि मोहन सिंह के निधन से समाजवादी विचारधारा की अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को देवरिया में स्व0 सिंह के पैतृक आवास बरहज तहसील स्थित जय नगर में आयोजित एक श्रद्धाजंलि सभा में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब में कहा कि श्री सिंह के निधन की भरपाई कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए अन्य  सवालों का जबाब देने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि यह स्थल और समय सवाल जबाब का नहीं वरन संवेदना और दुःख व्यक्त करने का है। जबकि स्व0 सिंह के परिजनों को इस बात की उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री द्वारा स्व0 मोहन सिंह के निधन से रिक्त हुए राज्य सभा सदस्य पद पर परिवार के किसी सदस्य को नियुक्त किए जाने सम्बन्धी किसी प्रकार का कोई संकेत एवं आश्वासन अवश्य देंगे। श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता राजेन्द्र चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ही हेलीकाप्टर से आए थे। जबकि कैबिनेट मंत्री आजम खां सड़क मार्ग से देवरिया पहुंचे थे। श्री आजम का मुख्यमंत्री के साथ हेलीकाप्टर में न आना चर्चा का विषय बना रहा।

देवरिया से ओ पी श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...